झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने सावन के तीसरे सोमवार को बिरला मंदिर में किया सामूहिक रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 28 जुलाई। सावन माह की तीसरे सोमवार को झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा केवल टाउन स्थित बिरला मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह ने किया।

पूजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे आरंभ हुआ और दोपहर 1 बजे आरती के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री सरयू राय, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, और अनूप सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पूजा में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की विभिन्न इकाइयों की सदस्याओं ने भाग लिया और शिव भक्ति में लीन होकर जलाभिषेक किया। पूजा के उपरांत फलाहार का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से भाग लिया और भजनों के मधुर स्वर में डूबकर अध्यात्मिक आनंद लिया।

इस मौके पर मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर हो गया। संघ की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य सावन माह के आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें