सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में राज्यपाल का होगा भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11:55 बजे आगमन होगा। इस कार्यक्रम के लिये चैम्बर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है।

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, बहरागोड़ा के विधायक श्री समीर कुमार महंती, पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये जनप्रतिनिधि कोल्हान क्षेत्र के विकास को लेकर चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए नगर आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने चैम्बर भवन का सुरक्षा निरीक्षण किया। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

चैम्बर अध्यक्ष मूनका बोले – ऐतिहासिक अवसर

चैम्बर अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका ने जानकारी दी कि प्लेटिनम जुबिली वर्ष चैम्बर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इस अवसर पर व्यापार, उद्योग और उद्यमिता के विविध विषयों पर आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का आगमन इस समारोह की गरिमा को और बढ़ाएगा, और उनके संबोधन में झारखंड के आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।

व्यवसायियों से शामिल होने की अपील

मानद महासचिव मानव केडिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यों को सुबह 11:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

चैम्बर के सभी पदाधिकारियों —
उपाध्यक्ष अनिल मोदी,
अधिवक्ता राजीव अग्रवाल,
पुनीत कांवटिया,
अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,
सचिव भरत मकानी,
अंशुल रिंगसिया,
बिनोद शर्मा,
सुरेश शर्मा लिपु,
कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया
तथा अन्य सदस्यों ने व्यवसायियों व उद्यमियों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अवसर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राज्यपाल के उद्बोधन का लाभ लें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें