आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-15 में गंदगी, बीमारियों और जलजमाव से त्रस्त जनता, पार्षद नथुनी सिंह ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में लगातार गंदगी, जलजमाव, और मच्छरजनित बीमारियों से परेशान जनता की समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद नथुनी सिंह ने बुधवार को नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश को एक छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।

ज्ञापन में पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं होने से गंदा पानी और कीचड़ के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। फॉगिंग की व्यवस्था नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसे रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। कचरा संग्रहण नियमित नहीं होने से गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार है। स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं, जिससे सांप-बिच्छू का खतरा बरसात के समय और बढ़ गया है। खुली नालियों से बारिश का पानी सड़कों होते हुए घरों में घुस रहा है, और उसकी भी नियमित सफाई नहीं हो रही। निगम द्वारा साफ-सफाई का टेंडर होने के बावजूद, साफ-सफाई कर्मी वार्ड में ठीक से काम नहीं कर रहे, और औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं।


नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि साफ-सफाई के लिए हर वार्ड में प्रतिदिन सफाई कर्मी भेजे जाते हैं। वार्ड-15 की समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, नियमित फॉगिंग और कचरा उठाव की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि बरसात के इस मौसम में साफ-सफाई, जल निकासी और रोग नियंत्रण के उपायों पर त्वरित व ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें