कांड्रा में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बाजार में मचा हड़कंप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : कांड्रा मेन रोड स्थित केनरा बैंक के समीप एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से आग पास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें