उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए पारदर्शिता और सुरक्षा के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और दस्तावेज संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अद्यतन और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, रिपोर्टिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता और रिकॉर्ड संधारण में सटीकता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (EVM-VVPAT) सह उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे और मतदाता के विश्वास को प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें