दलमा शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, विधायक मंगल कालिंदी उठाएंगे शुल्क का भार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर | 15 जुलाई 2025
सावन महीने में दलमा के प्राचीन शिव मंदिर तक पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपने वेतन से इस शुल्क को वहन करने का निर्णय लिया है।

विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को जमशेदपुर परिषदन में वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सावन माह के दौरान कोई भी श्रद्धालु जो पैदल दलमा मंदिर तक दर्शन के लिए जाता है, उससे वन विभाग शुल्क न ले।

उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं से लिया जाने वाला समस्त शुल्क वह अपने वेतन से भुगतान करेंगे।

इसके साथ ही विधायक ने कहा कि यह केवल अस्थायी समाधान है। उन्होंने इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने की बात कही और बताया कि वे जल्द ही विभागीय मंत्री से मिलकर विषय को गंभीरता से उठाएंगे, साथ ही विधानसभा में भी इस विषय को उठाने की योजना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें