भारी बारिश से घर ढहा, JMM नेता महाबीर मुर्मू ने की त्वरित मदद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 12 जुलाई 2025 – जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह गांव में बीती रात भारी बारिश के कारण मशीह तिरिया का कच्चा मकान ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने इसे झामुमो नेता महाबीर मुर्मू तक पहुँचाया।

महाबीर मुर्मू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवार को अस्थायी आवास के लिए एस्बेस्टस शीट उपलब्ध कराई ताकि वे जल्द से जल्द घर बना सकें और सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा, “झामुमो परिवार हर उस परिवार के साथ है जो प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ है। जहां भी किसी का मकान गिरता है, हमें तत्काल सूचना दें, पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी।”

इस मौके पर कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से पप्पू उपाध्याय, नरेश सोय, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, मुखिया मनोज मुर्मू, जोबा मार्डी, मायावती टुडू, लक्ष्मी बोदरा, आशा ईचाघुटू, सरस्वती समाद, जसवीर कौर, संगीता बारी और अधूरी दास शामिल थीं।

इस मानवीय पहल से प्रभावित परिवार को तात्कालिक राहत मिली है और गांव में झामुमो की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें