झारखंड को मिलेगा माही का साथ, खेल और पर्यटन को नई उड़ान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची, 12 जुलाई 2025:
झारखंड के युवाओं और खेल-पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि झारखंड में खेल और पर्यटन की दिशा को नया आयाम देने की संभावनाओं से जुड़ी मानी जा रही है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,

आज झारखंड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि धोनी जी का सहयोग इन क्षेत्रों को नई ऊंचाई देगा।”



धोनी बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर

माना जा रहा है कि इस बातचीत का सबसे अहम बिंदु धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर था। यदि यह औपचारिक रूप लेता है, तो इससे न केवल राज्य की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन और खेलों के लिए निवेश और अवसरों के नए द्वार भी खुलेंगे।

माही की भूमिका खेल ढांचे में भी संभव

धोनी की खेल क्षेत्र में विशेषज्ञता और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते हुए यह भी संभावना है कि वे राज्य के खेल ढांचे को सशक्त करने में भी भागीदारी निभाएं। झारखंड जैसे संभावनाशील राज्य में धोनी का सक्रिय सहयोग आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसरों का स्रोत बन सकता है।

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वाकई “कैप्टन कूल” झारखंड के विकास अभियान में एक नए किरदार में नजर आएंगे

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें