महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: तनुश्री राय ने जमशेदपुर में शुरू की ‘द लाम रॉयस बेकरी एंड कन्फेक्शनरी’

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 8 जुलाई 2025:
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक कदम सामने आया है। कदमा शास्त्रीनगर 1 नंबर ब्लॉक में जमशेदपुर की युवा उद्यमी तनुश्री राय ने ‘द लाम रॉयस बेकरी एंड कन्फेक्शनरी’ का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती पूरबी घोष ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर पूरबी घोष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं को धरातल पर उतारने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। तनुश्री ने न केवल खुद आगे बढ़ने का संकल्प लिया, बल्कि चार अन्य महिलाओं को साथ लेकर रोजगार सृजन की भी मिसाल कायम की है।”

तनुश्री राय ने जानकारी दी कि उनकी बेकरी में वेज पेस्ट्री, केक, कुकीज़, डोनट्स, ब्राउनी, हॉट डॉग, पिज्जा और बर्गर जैसी स्वादिष्ट चीजें उचित दर पर उपलब्ध हैं। शुरुआत के मौके पर आकर्षक डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।

तनुश्री ने कहा, “यह सिर्फ एक व्यवसाय नहीं है, बल्कि एक मिशन है—जिसका उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार देना।”

यह पहल स्थानीय महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और जमशेदपुर में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें