माधोपारा ग्राम में डायरिया रोगियों की पहचान के बाद स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा अंतर्गत माधोपारा ग्राम से डायरिया के तीन रोगियों को इलाज हेतु अस्पताल में लाया गया। जहां एमओआईसी डॉ. पंकज कर्मकार के निर्देश पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उधर इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य रोगियों का त्वरित उपचार एवं समुदाय में संक्रमण की रोकथाम करना था। जहां इस शिविर में एएनएम कनिका रॉय, सीएचओ रणवीर कुमार तथा ग्राम की सहिया द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उधर सभी रोगियों की तत्काल जांच एवं उपचार किया गया तथा उन्हें आवश्यक औषधियां, ओआरएस का घोल एवं जिंक टैबलेट्स वितरित किए गए। साथ ही साथ ग्रामीणों को डायरिया से बचाव हेतु साफ सफाई बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने जैसी जरूरी जानकारियां दी गईं। उधर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोग के लक्षण, प्राथमिक उपचार तथा गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाने की सलाह भी दी गई। जहां इस त्वरित पहल ने संभावित प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता की और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ाया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने टीम के त्वरित व समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें