रामपुर दियारा में बकरी के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

SHARE:

साहिबगंज: गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियारा में शनिवार की देर शाम को घर के अंदर बकरी घुसने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जहां इस मारपीट की घटना में एक पक्ष की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा के द्वारा इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि रामपुर दियारा निवासी रामदयाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी इस मारपीट की घटना में घायल हो गई है। उधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल महिला गीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया की पड़ोस के ही रहने वाले पुतुल सिंह की बकरी उसके घर में रोजाना घुस जाती है जहां बकरी को घर के अंदर से बाहर भगाने पर पुतुल सिंह के परिवार वाले आए दिन उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। उधर शनिवार की शाम में भी पड़ोसी की बकरी उसके घर में घुस गई थी जहां पड़ोसी के परिवार वालों को बोलने पर पुतुल सिंह व उनकी पत्नी साथ ही उनका बेटा दिलचंद कुमार ने उसे लाठी डंडा से सिर पर प्रहार कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। उधर गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें