जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की 26वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (JMA) की 26वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन शहर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में किया गया। बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ नई कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।

बैठक की शुरुआत मानद सचिव अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा 2024-25 वित्तीय वर्ष का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई। इसके बाद मानद कोषाध्यक्ष विवेक बंका ने वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों की सराहना

सदस्यों ने JMA की उपलब्धियों एवं AIMA अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता की सराहना की। यह संस्था प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण, कार्यशालाओं एवं नवाचारों को बढ़ावा देने में अग्रणी रही है।

नई कार्यकारिणी समिति का गठन

बैठक में नई कार्यकारिणी समिति के गठन की भी घोषणा की गई, जिसमें—

चैतन्य भानु (वीपी ऑपरेशंस, टाटा स्टील) को मानद अध्यक्ष

सुरेंद्र गोयनका (हेड, एफ एंड ए, टाटा स्टील) को मानद कोषाध्यक्ष

अजीतेश मोंगा (हेड, प्लांट ऑपरेशंस, टाटा कमिंस)

गौरव मारवाह (डायरेक्टर, वेलर वायर्स) को नए बोर्ड सदस्यों के रूप में नामित किया गया।


JMA को नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प

नव निर्वाचित मानद अध्यक्ष चैतन्य भानु ने JMA के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था प्रबंधन कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मैं सभी सदस्यों के सहयोग से इसे नई ऊँचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा। बैठक में बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, प्रबंधन विशेषज्ञ, शिक्षाविद् व सदस्यगण उपस्थित थे। समापन के साथ ही संस्था ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें