चांडिल में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, सुबोध कांत सहाय बोले – भाजपा संविधान पर कर रही हमला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Sarikela :  चांडिल अनुमंडल स्थित आईपी डैम परिसर में युवा कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

भाजपा पर सीधा हमला, नोटबंदी और जातीय जनगणना पर उठाए सवाल

अपने संबोधन में सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। नोटबंदी एक ऐतिहासिक भूल थी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और आमजन को अपार नुकसान हुआ।”

उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों से जातीय जनगणना को मंजूरी मिली है, जिससे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इससे वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।”

युवा कांग्रेस की सक्रियता पर जोर

बैठक में आगामी युवा कांग्रेस चुनावों की रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। श्री सहाय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करें और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ें।

बैठक में युवा कांग्रेस के नेता तरुण दे, मनमोहन सिंहराजू चौधरी, आनंद महाली, उपेंद्र गिरी, विनय मुर्मू, बुद्धेश्वर टुडू सहित कई युवा नेता शामिल हुए। अन्य वरिष्ठ नेताओं में पशुपति सिंह सरदार, सुकुमार गोरी, श्याम सरदार सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

जनसंवाद के माध्यम से जनहित की राजनीति को प्रोत्साहन देने का संदेश

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की विचारधारा पर अडिग रहने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें