मॉडल कॉलेज राजमहल, के छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तरीय हूल दिवस प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल/साहिबगंज: मॉडल कॉलेज, राजमहल,के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित हूल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक शैक्षणिक ऐतिहासिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कला, प्रतिभा और सामाजिक चेतना का अद्भुत प्रदर्शन किया। जहां यह प्रतियोगिता हूल दिवस की ऐतिहासिक विरासत और शहीद सिद्धो कान्हु  के बलिदान को स्मरण करने हेतु आयोजित की गई थी, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उधर मॉडल कॉलेज, राजमहल की ओर से भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही जिसमें भाषण प्रतियोगिता (B.A. प्रथम वर्ष) मो. अशरफ अली, एकल नृत्य (B.A. प्रथम वर्ष)1. दीप्ति दास, क्विज़ प्रतियोगिता (B.A. द्वितीय वर्ष)- राहुल कुमार ,वैभव रंजन, रंगोली प्रतियोगिता (B.A. प्रथम वर्ष)- सुहानी कुमारी, पलक कुमारी ने हिसा लिया। वही प्रतियोगिता दल का नेतृत्व कॉलेज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। उधर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा हूल दिवस की भावना को आत्मसात कर जिस प्रकार का प्रदर्शन किया गया, जो अत्यंत प्रशंसनीय व प्रेरणादायक है। आगे उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता या आयोजन में भाग लेने से ही कुछ न कुछ सीखते हैं वहीं यही अनुभव अन्य क्षेत्रों में पहली जीत है। जहां उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि हूल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमें त्याग, साहस , प्रकृति पर्यावरणीय प्रदूषण से मुक्ति और अपने ज,ल जंगल व जमीन अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।आगे  उन्होंने हूल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। इस प्रकार, मॉडल कॉलेज राजमहल के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपने कला, सृजन नवाचार विचार और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त परिचय देते हुए कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें