एस टाइप चौक से नगर निगम तक 2 महीने पहले बनी नई सड़क पर बीचों बीच  गड्ढा, दुर्घटना की आशंका – सुधीर सिंह ने गुणवत्ता और मरम्मत व कार्रवाई की मांग की

Share करें

✓ Link copy हो गया!


आदित्यपुर, 28 जून 2025:
वार्ड संख्या 22 अंतर्गत एस टाइप मोड़ से आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय तक बनी नई सड़क महज दो महीने में ही खराब हो गई है। सड़क के बीचोंबीच अचानक एक गहरा गड्ढा बन गया है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर स्थानीय निवासी सुधीर कुमार सिंह ने नगर निगम के कार्यपालक अभियंता को पत्र सौंपकर त्वरित मरम्मत और संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

???? क्या कहा गया है शिकायत में?

शिकायत में कहा गया है कि यह सड़क दो माह पूर्व ही नगर निगम द्वारा पूर्ण कराई गई थी, परंतु बीते दो दिनों में सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। गड्ढे का आकार लगातार बढ़ रहा है, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

⚠️ हादसे की पूरी आशंका

चूंकि सड़क नई थी, ऐसे में इस तरह की खराबी निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। शिकायतकर्ता का मानना है कि इस गड्ढे का बनना संवेदक की लापरवाही का संकेत है और जन-धन की हानि की पूरी संभावना है यदि तत्काल मरम्मत नहीं की गई।

✍️ नगर निगम से की गई मांग

स्थानीय नागरिक ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और दोषी संवेदक के खिलाफ उचित कार्यवाही कर सड़क को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें