दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांगी दुआएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तीनपहाड़/साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक, राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम शिबू सोरेन का इन दिनों उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए तीनपहाड़ झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तीनपहाड़ जेएमएम कार्यालय में पार्टी के तीनपहाड़ पंचायत अध्यक्ष मो. राशिद अली की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें तीनपहाड़ सहित आसपास के क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु कहे जाने वाले शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने राज्य झारखंड आने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से कामना किया। इस मौके पर मो. शाहिद रिजवी, नुरुल अमीन, शाहिद अली, मुर्शीद राजा, जयकांत ठाकुर, विक्रम शर्मा, तालिब अंसारी, मो. जहांगीर, मो. इम्तियाज, विनोद कुमार नोनिया सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें