1 जुलाई को घाटशिला में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : आजसू पार्टी की ओर से आगामी 1 जुलाई 2025 को घाटशिला में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो खुद उपस्थित रहेंगे और नवनिर्मित सदस्यों का स्वागत करेंगे।

इस संदर्भ में 28 जून (शनिवार) को जे एन पैलेस में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। बैठक का संचालन सुखलाल हेम्ब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंगल टुडू ने किया।

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि रामचंद्र सहिस ने कहा कि “राज्य के चहुंमुखी विकास की कल्पना केवल आजसू पार्टी ही कर सकती है। वर्तमान सरकार के पास विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है, इसलिए जनता का रुझान लगातार आजसू की ओर बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, अन्य राजनीतिक दलों के नेता और बुद्धिजीवी 1 जुलाई को पार्टी में विधिवत शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा बनेंगे सुदेश महतो

जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा, “तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि भ्रष्ट मंत्री के कानों में शिक्षा के रूप में आजसू पार्टी और शिक्षक के रूप में सुदेश महतो का नाम गूंजे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पंचायत और प्रखंड स्तर के नेता अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाएं ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

राज्य सरकार से मांगा जवाब, आंदोलन की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी आने वाले दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। आंदोलन के मुद्दों में शामिल होंगे:

बीते 6 वर्षों में सरकारी नियुक्तियों की संख्या

रोजगार सृजन के अवसर

युवाओं को दिए गए रोजगार का ब्यौरा


पार्टी का मानना है कि वर्तमान सरकार इन सवालों से भाग नहीं सकती और जनहित में जबावदेही तय की जानी चाहिए।

संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को लेकर भी पार्टी रणनीतिक रूप से काम करेगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसरोकारों की आवाज को मजबूती से उठाना होगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख से कन्हैया सिंह, राजू कर्मकार, डोमन टुडू, अप्पू तिवारी, सरवन सिंह सरदार, अमिया महतो, मंगल टुडू, मान सिंह मुंडा, मान सिंह हेम्ब्रम, फागू सोरेन, मुथुन शा, भावशंकर भगत, गोकुल भगत, हब्लू पाथार, पप्पू सिंह, हाती पातरू, पीयूष महतो समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें