रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने सिविल कोर्ट परिसर में तीन नल वाले पेयजल स्टेशन का किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी द्वारा साकची स्थित सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को तीन नल युक्त 80 लीटर क्षमता वाले शीतल पेयजल कियोस्क का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही क्लब ने 100 लीटर क्षमता वाले 10 डस्टबिन और 10 पौधे भी परिसर को दान में दिए।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री अजीत कुमार सिंह, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विमलेश कुमार सहाय, प्रभारी डालसा सचिव, जिला बार संघ के सचिव श्री कुमार राजेश रंजन, कोर्ट स्टाफ और पीएलवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरटीएन बिपिन चाचान, प्रथम महिला आरटीएन शिल्पी चाचान, आरटीएन दीपक डोकानिया, क्लब अध्यक्ष आरटीएन शिवानी गोयल, सचिव आरटीएन डॉ. प्रियंका सिंह, आर्किटेक्ट नलिन गोयल, आरटीएन मंजू भामरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों को शुद्ध व शीतल पेयजल सुविधा प्रदान करना है, साथ ही स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देना भी इस अभियान का उद्देश्य है।

न्यायिक पदाधिकारियों और बार संघ के प्रतिनिधियों ने रोटरी क्लब की इस समाजोपयोगी पहल की सराहना की और ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें