रथयात्रा पर्व पर उपायुक्त ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रथयात्रा महापर्व के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का आशीर्वाद जिले में समरसता, आपसी सौहार्द और शांति को और अधिक प्रबल बनाए। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देता है।

श्री सत्यार्थी ने नागरिकों से अपील की कि वे रथयात्रा जैसे पारंपरिक पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाएं और हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करें।

रथयात्रा महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि आयोजन स्थलों पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई एवं ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें