रेल पुलिस व आरपीएफ ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर काम की तलाश में दिल्ली जा रही 5 लड़कियों से की पूछताछ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले में इन दिनों नाबालिग लड़कियों व बालिग युवतियों को मानव तस्कर अन्य प्रदेशों में अच्छे काम दिलाने के नाम पर अक्सर दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा ले जाकर बेच देते हैं जहां काम की तलाश में गई इन नाबालिग लड़कियों व युवतियों को जिला प्रशासन की मदद से रेस्क्यू करते हुए फिर से वापस लाया जाता है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार की रात को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त देखने को मिला जब 5 बालिग लड़कियां काम की तलाश में दिल्ली जाने की फिराक में ट्रेन के इंतज़ार में रेलवे स्टेशन पर बैठी हुईं थीं। उधर रेल थाना क्षेत्र की पुलिस व आरपीएफ को इसकी भनक लगते ही पूरी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी लड़कियों से कड़ाई से पूछताछ की। जहां इनमें से 4 लड़कियां मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की और एक लड़की रांगा थाना क्षेत्र की बताई गई जिसका आधार कार्ड से पहचान करते हुए पहचान करने के बाद छोड़ दिया गया। वही मामले को लेकर रेल थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने इस मामले में सभी लड़कियों का आधार कार्ड जांच करते हुए उसके परिजनों से बात करने के बाद छोड़ दिया है। हालांकि सभी लड़कियां बालिग होने के कारण रेल पुलिस इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर पाई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें