आईटी एक्ट के आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीते वर्ष 3 सितंबर 2024 को दर्ज आईटी एक्ट के प्राथमिकी आरोपी अमन श्रेय पिता चंद्रशेखर आजाद उर्फ चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को सकरोगढ़ मस्जिद रोड से शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पिंकू चौधरी ने फौरन आरोपी युवक का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही मामले को लेकर लेकर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के पुराने मामले में पहले से केस दर्ज कराया था जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उधर गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें