प्रथम राष्ट्रीय अंडर 18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु पीहू कुमारी हरिद्वार के लिए हुई रवाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

फूलों झानो इनडोर स्टेडियम में खेल बैंक प्रदत अत्याधुनिक कबड्डी मैट पर खेल पीहू से अपने खेल को निखारा

साहिबगंज: भारतीय कबड्डी संघ द्वारा हरिद्वार (उत्तराखंड) में 28 जून से 1 जुलाई 2025 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अंडर 18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु झारखंड बालिका कबड्डी में शामिल होने वाली खिलाड़ी पीहू कुमारी शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुई। ज्ञात हो बोकारो में आयोजित कबड्डी एसोसियेशन ऑफ झारखंड द्वारा गत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पीहू कुमारी का चयन राज्य टीम में किया गया है। जहां पीहू कुमारी को उपायुक्त हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा समेत जिले के खेलप्रेमियों ने अग्रिम जीत की बधाई दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें