बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन सृजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में संगठन सृजन 2025 के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौपा गया। साथ ही साथ प्रदेश द्वारा प्राप्त निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। उधर संगठन सृजन 2025 के तहत सभी पंचायत व वार्ड में कमेटी का गठन किया जाना है साथ ही बूथ लेवल पर भी कमेटी का गठन किया जाना है जिसको लेकर सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड पर्यवेक्षकों को प्रदेश द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। वही 29 जून 2025 को बरहरवा में प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का संगठन सृजन 2025 के तहत जिला कमिटी एवं प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ बैठक निर्धारित की गई है जहां जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को अपनी सभी कमेटी के अधतन सूची के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफ़राज़ आलम, सद्दाम हुसैन, डॉ. विमलदेव भगत, मो. बदरुद्दोजा, देवेंद्र ठाकुर, प्रेम बबलू सोरेन, प्रवेज आलम, रंजीत टुडू, राजेश सिंह, सतीश कुमार पासवान समेत अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें