बर्मन कॉलोनी मोहल्ले में हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से बाल बाल बचे लोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल: प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के बर्मन कॉलोनी मोहल्ले में गुरुवार को हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से बाल बाल लोग बच गए। वही मौके पर अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार राजू कर्मकार के घर के सामने सड़क पर अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर गया। जहां तार गिरते ही वहां से गुजर रहे लोगों एवं घर वालों के बीच हड़कंप मच गया हालांकि सूझबूझ से लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत बोर्ड कार्यालय को दी। जहां करीब आधे घंटे तक उक्त तार में करंट संचालित रहा। उधर बाद में बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तार को दुरुस्त किया। वही ग्रामीणों ने मांग किया कि इस तरह की घटना आए दिन होती रहती है जहां जल्द से जल्द नए तार लगाकर दुरुस्त किया जाए जिससे आने वाले दिन में कोई बड़ी घटना ना हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें