अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जिले के 53 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

SHARE:

साहिबगंज: पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार, रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (23 से 26 जून) के अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं खेल सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही 68 वीं स्कूल नेशनल अंडर-14 प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता संतोष मुर्मू, एमानुएल किस्कू एवं अश्विन नगदुआर को विशेष रूप से खेल सामग्री प्रदान की गई। वहीं, वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 48 खिलाड़ियों एवं 5 प्रशिक्षकों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जहां इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिले के सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक के आदर्शों से अवगत कराने तथा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अपने विचार साझा किए।

सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सूची

एथलेटिक्स

संतोष मुर्मू, एमानुएल किस्कू, अश्विन नगदुआर, परमा हांसदा, हुस्नआरा प्रवीण, लालजी यादव, मो. अली, जमादार केरई, नीरज यादव, सोनोत मरांडी, विवेक यादव, शिवम मंडल, सुजीत सरकार

कबड्डी

कृष्णा कुमार, अंकिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमारी, आरती कुमारी, पीहू कुमारी, ममता कुमारी, सुलेखा कुमारी, रेखा कुमारी, मनमोहन यादव

खो-खो

दुर्गेश कुमार, नंदनी कुमारी, प्रिंस कुमार

वुशु

राधिका कुमारी, कोमोला कुमारी, मीनू कुमारी

योगा

राजनंदनी

कुश्ती

सोनू कुमार, कुणाल कुमार, अंकुश कुमार, सीमा कुमारी, खुशी कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रिंस कुमार, वैष्णवी कुमारी, राहुल कुमार, सुधांशु पंडित, बल्लव चौधरी, सत्यम चौधरी, मनीष यादव, अमन ओझा, सुशांत सौरभ, अंगद यादव, गुंजन कुमार

प्रशिक्षक

योगेश यादव, अशोक कुमार (एथलेटिक्स), प्रकाश सिंह बादल (कुश्ती), मृत्युंजय राय (वुशु), बिरेंद्र कुमार (खो-खो) को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सम्मानित किया।

Leave a Comment