झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने पूर्वी सिंहभूम में की समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार, जमशेदपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं बरही विधायक श्री मनोज यादव ने की।

इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक श्री सुखराम उरांव, श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, श्री अमित यादव और श्री समीर मोहंती उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन की गहन समीक्षा

बैठक में जिले में वर्ष 2008-09 से 2018-19 के बीच क्रियान्वित योजनाओं की वित्तीय स्थिति, बजट उपयोग, पारदर्शिता एवं कार्यान्वयन की गति पर गहन चर्चा की गई। समिति ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ हो और सभी योजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क योजनाओं पर विशेष जोर

समिति ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागीय समन्वय और निगरानी पर बल

सभापति श्री मनोज यादव ने कहा कि “जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सतत निगरानी जरूरी है। इससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें