पंचायतों को मिले पूर्ण अधिकार, सम्मान और विकास का आह्वान

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने आज एक गोलमेज बैठक में ग्राम पंचायतों के मुखियागण के साथ मुलाकात की। यह बैठक जमशेदपुर प्रखण्ड विकास कार्यालय परिसर में स्थित पंचायत सचिवालय में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और उच्च स्तरीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल समेत कई प्रमुख राजनेता एवं स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत ग्राम पंचायत के मुखियागण द्वारा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ हुई। मुखियागण ने कहा कि वे सरकार तक पंचायतों को मिलने वाले पूर्ण अधिकार और सम्मान की मांग लेकर आये हैं। केरूवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू, जिन्होंने मुखिया संघ के महासचिव के रूप में इस मुद्दे को उठाया, ने प्रस्ताव रखा कि पंचायतों को राज्य वित्त आयोग की निधि सीधे प्रदान की जाए। इससे विकास कार्यों में तेज़ी और पारदर्शिता आएगी।


नियामित मानदेय में वृद्धि: ग्राम पंचायत के मुखियागण का मानदेय वर्तमान में 25,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए ताकि आर्थिक असुरक्षा दूर हो और वे सेवाभाव से कार्य कर सकें।

पूर्ण प्रशासनिक अधिकार: ग्राम पंचायतों को 14 विभागों का पूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सौंपा जाए। वर्तमान में केवल कुछ विभाग ही पंचायतों द्वारा पत्राचार किए जाते हैं।

मनरेगा योजना का पंचायतों के माध्यम से संचालन: योजना के क्रियान्वयन में पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

दुर्घटना बीमा: पंचायत जनप्रतिनिधियों को कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए बीमा का लाभ प्रदान किया जाए।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आश्वासन दिया कि उपस्थित मुखियागणों की मांगों को विभागीय मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह तक अविलंब पहुँचाया जाएगा। दुबे ने कहा कि जल्द ही एक जिला स्तरीय संवाद बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायतों से जुड़ी सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में मुखिया कान्हू मुर्मू (केरूवाडूंगरी), मुखिया सुनील किस्कु (सचिव), मुखिया जोबा मार्डी (पूर्वी किताडीह) एवं साथ ही सह-कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता समेत कई प्रमुख नेतृत्व मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष परसुडीह नारायण डे, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, महामंत्री अजय मंडल, अपर्णा गुहा, अंकुश बनर्जी, सुरज मुण्डा, रंजीत झा, युवा कांग्रेस प्रतिनिधि सन्नी सिंह, निखिल कुमार, सतीश यादव, शुभम झा, अजय, कामेश्वर सिंह तथा सुशील घोष सहित कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Comment