संताली सिनेमा को समर्पित ऐतिहासिक पुस्तक “संताली सिनेमा और दशरथ हांसदा” का होगा भव्य विमोचन, 28 जून को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 24 जून — आदिवासी सिनेमा के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। संस्था ने संताली सिनेमा के पुरोधा स्व. दशरथ हांसदा के जीवन, योगदान और संताली फिल्म आंदोलन को समर्पित पुस्तक “संताली सिनेमा और दशरथ हांसदा” का प्रकाशन किया है, जिसका लोकार्पण आगामी 28 जून को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर को ओल चिकी लिपि के सौ वर्ष पूर्ण होने तथा संताल हूल दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में और भी विशेष बनाया गया है। यह पुस्तक संताली (ओल चिकी लिपि), हिंदी और अंग्रेज़ी—तीनों भाषाओं में प्रकाशित की गई है, जिससे इसका व्यापक प्रभाव भारत और पड़ोसी देशों तक हो सके।

दशरथ हांसदा को श्रद्धांजलि और योगदानकर्ताओं को सम्मान

इस पुस्तक के माध्यम से उन तमाम कलाकारों, तकनीशियनों और सांस्कृतिक कर्मियों के योगदान को भी सम्मानित किया गया है जिन्होंने संताली सिनेमा को उसकी पहचान दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। विशेष रूप से उन व्यक्तियों को, जिन्होंने स्व. दशरथ हांसदा के साथ काम कर संताली फिल्म आंदोलन को नई दिशा दी।

अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा संताली सिनेमा

आज संताली भाषा में बनी फिल्में केवल झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनकी पहचान बांग्लादेश और नेपाल तक फैली है। यह उपलब्धि निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है, जिसमें ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन की भूमिका अग्रणी रही है।

कार्यक्रम का निमंत्रण

सभी साहित्यप्रेमी, सिनेमा प्रेमी, शोधकर्ता, आदिवासी संस्कृति के हितैषी और आमजन इस लोकार्पण समारोह में आमंत्रित हैं। यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि संताली सिनेमा के इतिहास को जीवंत रूप देने वाला क्षण है।




???? पुस्तक का नाम: संताली सिनेमा और दशरथ हांसदा
???? स्थान: माइकल जॉन ऑडिटोरियम, जमशेदपुर
???? तारीख: 28 जून 2025
⏰ समय: सांयकाल 5:00 बजे से

???? विशेष आकर्षण:

ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष का उत्सव

संताल हूल दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

संताली सिनेमा के वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें