वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा का अनावरण, छोटा गदरा चौक को मिला ऐतिहासिक गौरव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 24 जून 2024

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के वीर योद्धा शहीद पोटो हो की प्रतिमा का अनावरण आज जमशेदपुर के छोटा गदरा में किया गया। ग्राम सभा एवं हो हुदा सुसार अखड़ा की पहल पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके संघर्षों को स्मरण किया गया।

हाल ही में छोटा गदरा चौक का नाम बदलकर “वीर शहीद पोटो हो चौक” रखा गया था। उसी क्रम में आज उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। अनावरण समारोह की शुरुआत दियूरी सतीश सामड और चैतन्य पुरती के द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ की गई। विधि विधान से प्रतिमा की पूजा के बाद लोगों ने माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पोटो हो के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में क्रांतिकारी संघर्ष किया। सेरेंगसिया घाटी युद्ध में पोटो हो के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना को करारी शिकस्त मिली थी, जिसमें 26 हो लड़ाके शहीद हुए थे जबकि ब्रिटिश सेना के कई अफसर और जवान घायल हुए थे।

कार्यक्रम में युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जमशेदपुर प्रखंड के उपप्रमुख शिव हांसदा, हातु मुंडा सुखलाल हेम्ब्रोम, नारायण बानरा, रवि सावैयां समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर शहीद पोटो हो के नाम पर चौक और प्रतिमा स्थापना को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता हो हुदा सुसार अखड़ा के अध्यक्ष गुलशन हेम्ब्रोम ने की। समारोह में सरिता बारदा, मीरा हेम्ब्रोम, बिरेन गोडसोरा, महेंद्र बिरुली, मनीष हेम्ब्रोम, लक्ष्मी बारदा, रेयन्स सामड, आंदोलनकारी जेना जामुदा, शंकर हेम्ब्रोम, जगरनाथ देवगम, लखन सामड, सुबोध बारदा, नीलिमा बारदा, साधु बानरा समेत भारी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें