📍जमशेदपुर, 23 जून 2025 | बागबेड़ा:
बागबेड़ा कॉलोनी में रविवार को जलापूर्ति ठप्प होने के बाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से क्षेत्र में नि:शुल्क पेयजल वितरण कराया। यह सेवा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अनुरोध पर की गई।
रोड नंबर 5 पर स्थानीय लोग कतार में लगकर पानी भरते नजर आए। हालांकि सोमवार को सुबह पानी नहीं आया, शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
ज्ञात हो, जल संकट के समय राजकुमार सिंह लगातार निजी टैंकर से पानी वितरण करते रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।
—
🔍
