पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास पहुंचे परिसदन, वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास रविवार की शाम जिले के नया परिसदन पहुंचे। जहां पूर्व सीएम के पहुंचने पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश तिवारी, आनंद मोदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा साह समेत अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने परिसदन परिसर में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कई तरह के दिशा निर्देश दिए। उधर बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में पेशा कानून लागू करने में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार दिलचस्पी नहीं ले रही है। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अफसर शाही व बिचौलिए हावी हो गए हैं जिसके कारण पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें