दो स्थानों में घटी सड़क दुर्घटना में 6 युवक हुए घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!


बरहेट/ साहिबगंज: शनिवार के अपराह्न साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क में दो अलग-अलग स्थान में हुए सड़क दुर्घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया। उधर पहली स्कॉर्पियो दुर्घटना हड़वाड़ीह और गोपलाडीह गाँव के बीच हुई जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं। वही दूसरी दुर्घटना हाई स्कूल के समीप दो बाईकों की आमने सामने गुमानी नदी के पुल पर घटी जिसमें एक युवती सहित तीन युवक घायल हो गए। उधर पहली घटना में साहिबगंज से दुमका जा रही स्कॉर्पियो JH18 Q 7917 जो एक पुलिया से टकराकर पुलिया से नीचे जा पलट गई।जहां इस घटना में स्कार्पियो सवार शोभनपुर भट्ठा साहिबगंज निवासी 24 वर्षीय सुमित यादव एवं नॉर्थ कॉलोनी नगर थाना साहिबगंज निवासी 23 वर्षीय समीर दास घायल हो गए जहां दोनों घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉक्टर बबलू कुमार ने किया तथा सुमित यादव को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ जाने से पुलिया से जा टकराया जिससे स्कॉर्पियो उछलकर नीचे पानी में जा गिरा। इस घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं स्कार्पियो चालक के अनुसार पीछे से एक अज्ञात हाईवा ने स्कॉर्पियो में जोरदार धक्का मार दिया था जिसके कारण स्कॉर्पियो असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इधर बरहेट हाई स्कूल के समीप गुमानी नदी पुल पर घटी दूसरी दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार चार लोग हुए घायल हो गए। उधर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र ने किया। मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा जिला क्षेत्र के ललमटिया थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी 17 वर्षीय अरबाज अंसारी एवं बरहेट बीच टोला निवासी 18 वर्षीय इंजमाम अंसारी अपने बाइक से बरहेट की ओर आ रहा था और थाना क्षेत्र के माकोबादे गोड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय पतरास मालतो तथा उसपर सवार बोरियो थाना क्षेत्र के कुशटाड़ निवासी 18 वर्षीय युवती सूरुजमुनि मालतो बरहेट से बोरियो की ओर जा रहा था तभी बरहेट हाई स्कूल के पास नदी पुल पर दोनों की बाइक में टक्कर हो गया और घटना में चारों घायल हो गए ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें