नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में जमीन से संबंधित 40 मामले आए सामने, पीड़ित परिवारों से लिया गया आवेदन पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के पहल पर शुक्रवार को नगर थाना परिसर में शहर में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां बीते दिनों चौक बाजार स्थित अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत भवन बड़ी धर्मशाला में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने इसकी जानकारी दी थी। उधर जमीन विवाद से संबंधित मामलों में किए जाने वाले कार्यवाही में लगाए गए जनता दरबार में जिला कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी डीसीएलआर पदाधिकारी प्रमोद आनंद, सदर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह उपस्थित हुए जिसमें काफी संख्या में फरियादी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गौर से सुना और उनसे विवाद संबंधित आवेदन पत्र भी जमा लिए गए। जहां इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित कुल 40 मामले सामने आए है। आगे जिला कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी डीसीएलआर पदाधिकारी प्रमोद आनंद ने बताया कि सभी मामलों की जांच कर इसका निष्पादन किया जाएगा। इस मौके काफी संख्या में फरियादी अपनी अपनी समस्याओं का निपटारा करने के लिए जनता दरबार में मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें