मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध समीक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को मिला सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला, बुधवार: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान मई माह में घटित अपराधों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के उद्भेदन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यू.डी. (अज्ञात मृत्यु) मामलों की भी थानावार समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि जून माह में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जाए, ताकि अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं। उल्लेखनीय है कि मई माह में जिन अनुसंधानकर्ताओं ने 3 या उससे अधिक कांडों का निष्पादन किया, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ‘सुसेवांक’ से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ समयबद्ध अनुसंधान और न्यायिक कार्रवाई में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपराध निवारण हेतु सामुदायिक भागीदारी को भी आवश्यक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें