मारपीट में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में परिजनों ने कराया इलाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक युवक चंदन कुमार यादव पिता श्री राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक ने बताया कि वो अपने टोटो से अपने आसपास के अन्य परिवारों के छोटे छोटे बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने टोटो पर बिठाकर उन्हें उनके घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था कि इसी दौरान टुनटुन यादव, राकेश यादव, हरेराम यादव, भूवरा यादव ने बीच रास्ते में रोककर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया है। आगे घायल युवक ने बताया कि उसके घर का पानी पास नहीं हो रहा था जिसको लेकर सड़क पर बनाए गए नाला को उसने कोड़ दिया था जिससे सड़क पर जमा पानी पास होने लगा। उधर सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण इस रास्ते से होकर गुजरने वाले आमलोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रहा था। जहां बुधवार दोपहर में जैसे ही स्कूली बच्चों को उसके घर छोड़कर वापस घर आए तभी सभी लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वही युवक ने बताया कि इस मारपीट मामले को लेकर उसने स्थानीय जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है जहां पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें