विधानसभा की सदाचार समिति ने किया जिला स्तरीय योजनाओं का समीक्षा मूल्यांकन, अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Serailela : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला के दौरे पर पहुंची और परिसदन सभागार में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की, जबकि सदस्य चंद्रदेव महतो समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण तथा जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभापति रामचंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और सभी विभाग अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्र समिति को उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास से लेकर श्रमिक सहायता तक हुई गहन समीक्षा
बैठक में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, भवन निर्माण, शिक्षा, शहरी एवं ग्रामीण विकास, कृषि, सहकारिता, पथ निर्माण, निबंधन, व जिला योजना समेत अन्य विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों की संख्या, कार्यस्थल पर मृत्यु/सामान्य मृत्यु, तथा प्रवासी श्रमिकों को मिली सरकारी सहायता पर भी चर्चा की गई।

सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरायकेला-खरसावां औद्योगिक दृष्टिकोण से सक्षम जिला है, ऐसे में स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि उन्हें पलायन की आवश्यकता न पड़े।

बैठक में इन अधिकारियों ने लिया भाग:
उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, डीएसपी मुख्यालय, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें