जमशेदपुर प्रधान डाकघर में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, दीपेश कुमार रहे विजेता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री दीपेश कुमार ने अजेय रहते हुए 6 अंक प्राप्त किए और प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं श्री महेंद्र शर्मा ने 4 अंकों के साथ द्वितीय तथा अकरम अली ने 3.5 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि सुश्री रक्षा प्रसाद ने पुरुष प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विजेताओं को वरीय डाकपाल ने किया सम्मानित
समापन समारोह में वरीय डाकपाल श्री सुधीर कुमार ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया और उन्हें खेल भावना को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विभागीय गतिविधियों में खेलों की भागीदारी कर्मचारियों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में अन्य खेलों के आयोजन की भी घोषणा की।

श्री कुमार ने 9 जुलाई को प्रस्तावित विभागीय लक्ष्यों को खिलाड़ी भावना से प्राप्त करने का आह्वान भी किया।

खेलों को अपनाएं, मोबाइल की दुनिया से बाहर आएं” – निशांत कुमार
समारोह के अंत में श्री निशांत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि डिजिटल निर्भरता से हटकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाई जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें