जमशेदपुर: जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से अधिक नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में जन शिकायत निवारण दिवस के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। यह कार्यक्रम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने लोगों की व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें यथासंभव त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कुल 60 से अधिक नागरिकों ने जन शिकायत निवारण शिविर में भाग लेते हुए शौचालय निर्माण, लंबित पेंशन, भूमि विवाद, पेयजल संकट, राशन कार्ड, सड़की मापी, आंगनबाड़ी केंद्र, चौकीदार नियुक्ति, पारिवारिक विवाद जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रस्तुत किया।

शिकायतों पर त्वरित पहल करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध जांच और कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं, कुछ मामलों में मौके पर ही ऑन द स्पॉट निवारण भी किया गया, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा।

उल्लेखनीय है कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की प्रशासन तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि वे अपनी समस्याएं बिना किसी बिचौलिये के रख सकें और उनका उचित समाधान हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें