श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण 17 जून से प्रारंभ, मुख्य शिखर का निर्माण कार्य होगा आरंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोलमुरी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का दूसरा चरण 17 जून से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगा। यह जानकारी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक व जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय ने दी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में मंदिर के आधारभूत ढांचे के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण कार्य आरंभ होगा, जिसमें परंपरागत शैली में एक से अधिक स्तूपनुमा संरचनाएं तैयार की जाएंगी।

श्री राय ने कहा, “मुख्य शिखर निर्माण के पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की बाहरी भव्यता निखरकर सामने आएगी। इसके बाद शिखर की रंगाई-पुताई और ढांचे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।”

तीसरे चरण में मंदिर के भीतर जर्जर हिस्सों की मरम्मत, फर्श और रेलिंग का निर्माण तथा भूमिगत ढांचे के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 जून को प्रातः 8 बजे विधिवत पूजा-पाठ के उपरांत यह कार्य आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर जीर्णोद्धार समिति और ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें