गधड़ा में रोजो संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व बूगी-बूगी नृत्य का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गधड़ा में सीडब्ल्यूएस कमेटी द्वारा रोजो संक्रांति के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजदूर नेता एवं सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री राजेश सामंत ने किया। उन्होंने आयोजकों व ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा आदिवासी सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।

श्री सामंत ने कहा कि – “बूगी-बूगी जैसे आधुनिक कार्यक्रम मनोरंजन का साधन हो सकते हैं, लेकिन संस्कृति की रक्षा पारंपरिक नृत्य व रीति-रिवाजों से ही संभव है। हमें नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। साथ ही हर घर के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में भी सामूहिक पहल जरूरी है।”

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजू बेसरा ने रोजो संक्रांति को भाई-बहन एवं मामा-भांजा के रिश्तों को प्रगाढ़ करने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि – “रोजो पर मामा की ओर से विशेष आमंत्रण दिया जाता है, जो पारिवारिक आत्मीयता और मेलजोल का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं बूगी-बूगी नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सीडब्ल्यूएस कमेटी के अध्यक्ष किस्टो तापे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति को प्रोत्साहन देना और युवाओं में शिक्षा व सामाजिक चेतना जागृत करना था।

कार्यक्रम में मुखिया शिवलाल लोहरा, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, लखी चंद कर्मकार, दुर्गा देवगम, परशुराम देवगम, गंगाराम देवगम, मदनपाल, सोनू श्रीवास्तव, चेतन मुंडा, सोनू मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुखिया शिवलाल लोहरा, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, लखी चंद कर्मकार, दुर्गा देवगम, गंगाराम देवगम, परशुराम देवगम, मदनपाल, सोनू श्रीवास्तव, चेतन मुंडा, सोनू मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुखिया शिवलाल लोहरा, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, लखी चंद कर्मकार, दुर्गा देवगम, गंगाराम देवगम, परशुराम देवगम, मदनपाल, सोनू श्रीवास्तव, चेतन मुंडा, सोनू मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें