Petrol Pump Incident : पेट्रोल पंप पर बाप-बेटी का हंगामा, बहस के बाद बेटी ने सेल्समैन पर तानी रिवॉल्वर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gun Threat : हरदोई जिले के बिलग्राम कस्बे में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार सवार परिवार से बहस के बाद युवती ने सेल्समैन पर रिवॉल्वर तान दी। वायरल हो चुके वीडियो के अनुसार यह घटना बलेनो कार में सवार एहसान खान, उनकी पत्नी हुसनबानो और बेटी अरीबा खान की है।

घटना उस वक्त हुई जब सेल्समैन रजनीश कुमार ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए कार में बैठे यात्रियों से सीएनजी भराने के लिए गाड़ी से उतरने का अनुरोध किया। इस पर एहसान खान ने रजनीश से बहस शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मागरम बहस के दौरान रजनीश ने एहसान को हल्का धक्का दिया, जिसके बाद कार में बैठी बेटी अरीबा खान गुस्से में आ गई और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर सेल्समैन की छाती पर तान दी।

इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक अन्य युवक ने तेजी से हस्तक्षेप किया और अरीबा को रिवॉल्वर नीचे करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद परिवार मौके से निकल गया।

घटना के बाद सेल्समैन रजनीश कुमार ने बिलग्राम थाने में एहसान खान, हुसनबानो और अरीबा खान के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट व धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी एहसान खान की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में रखा गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना को लेकर आमजन और सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें