झारखंड क्षत्रिय संघ (महिला इकाई) द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को मिला गौरव सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ की महिला इकाई द्वारा रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजा मानवेंद्र सिंह (अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक श्री सरयू राय, संघ अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महिला अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह और युवा अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई।

अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने स्वागत भाषण में संगठन की गतिविधियों और समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए झारखंड में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग की। वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित किया जा सकता है।



मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह ने क्षत्रिय समाज को अपनी गौरवशाली विरासत को आत्मसात कर आधुनिक समय में नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर 45 मैट्रिक, 12 इंटरमीडिएट, 20 अन्य क्षेत्रों के प्रतिभागी और शहर टॉपर्स को ‘क्षत्रिय गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।

सबसे विशिष्ट सम्मान ईशिका सिंह को UPSC परीक्षा में चयन के लिए प्रदान किया गया। उन्हें “श्रेष्ठ क्षत्रिय गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में इस वर्ष पहली बार दो प्रतियोगिताएँ — प्रतिभा क्विज और प्रतिभा प्रदर्शन आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने राजपूत इतिहास और संस्कृति पर भाषण, नृत्य, कविता आदि माध्यमों से प्रस्तुति दी। चयनित प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन हेतु व्हाट्सएप मेंटरिंग ग्रुप शुरू करने की घोषणा की गई। इसके अलावा सफल विद्यार्थियों ने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियाँ भी साझा कीं।

कार्यक्रम में संरक्षक नंद किशोर सिंह, कौशल सिंह, वाईपी सिंह, मंटू सिंह, शिव शंकर सिंह, सचिव अनूप सिंह, मंच संचालक स्वराज सिंह और धन्यवाद ज्ञापनकर्ता डॉ. कविता परमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें