आजसू के युवा नेता हेमंत पाठक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनता दल (यू) में हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में रविवार को एक राजनीतिक परिवर्तन का गवाह बना, जब आजसू पार्टी के युवा और लोकप्रिय नेता हेमंत पाठक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में विधायक सरयू राय की उपस्थिति में जद(यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी को विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि हेमंत पाठक छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और जमशेदपुर में जनसरोकारों की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। उनके आने से पार्टी को न केवल नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि जनहित के कार्यों को भी गति मिलेगी।

विधायक श्री राय ने कहा कि जनता दल (यू) लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरित एक राष्ट्रीय पार्टी है जो सुशासन, विकास और पारदर्शिता की पक्षधर है। उन्होंने जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एकमात्र ऐसा नेता बताया जिन पर आज तक न तो भ्रष्टाचार और न ही परिवारवाद का कोई आरोप लगा है।

उन्होंने कहा कि बिहार से झारखंड अलग होने के बाद लोग मानते थे कि बिहार में कुछ नहीं बचा। लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शिता और कार्यकुशलता से बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया। आज बिहार के गांव से लेकर शहर तक सड़कें, स्वास्थ्य और शिक्षा की मजबूत व्यवस्था है।

विधायक ने यह भी कहा कि झारखंड की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देना हमारी पार्टी का कर्तव्य है। मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली, हो, मुंडारी, संथाली जैसी भाषाओं को बराबर दर्जा और सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जद(यू) के युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने पार्टी की विचारधारा, नीति और कार्यशैली की जानकारी दी। वहीं, मंच संचालन विजय सिंह ने किया और स्वागत भाषण सुबोध श्रीवास्तव ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेता:

प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज जद(यू) में शामिल हुए प्रमुख युवा कार्यकर्ता:

हेमंत पाठक, लक्ष्मण बाग, साहेब भागती, साकेत सरकार, जगदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोपाल लोहार, मंटू सतुआ, राहुल गुप्ता, शेख शाहीन सुल्ताना, शुभम कुमार, सूरज सिंह, रितेश कुमार, रोशन कुमार, उत्तम सत्या, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, चेतन मेहरा, पवन भागती, भीम सरकार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें