Religious Event : बिरसा नगर में तीन दिवसीय हरि नाम कीर्तन में झामुमो के प्रहलाद लोहरा का सहभागिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Hari Kirtan : बिरसा नगर जोन नंबर 8 शंख रविदास बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय हरि नाम कीर्तन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता प्रहलाद लोहरा ने भाग लिया। इस अवसर पर बस्ती वासियों ने उन्हें अपार सम्मान और प्रेम दिया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

प्रहलाद लोहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, “यह सौभाग्य की बात है कि मुझे इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ। बस्ती के लोग सच्चे मन से हरि भक्ति में लीन हैं और उनके समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं।”

कीर्तन कार्यक्रम में बस्ती के प्रमुख व्यक्ति जैसे मुखिया बड़े भैया, छोटू रविदास, मनोहर दादू, मनोरंजन रविदास, दुलाल रविदास, संजय लोहार, डी रवि राव, शक्ति भैया और संग्राम भाई उपस्थित थे। इसके अलावा, झामुमो युवा कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस कार्यक्रम के दौरान, लोग पूरे जोश के साथ हरि नाम का कीर्तन कर रहे थे और वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल था। कार्यक्रम के आयोजन से बस्तीवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक समागम का अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें