विधायक मंगल कालिंदी ने गदड़ा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की कड़ी में विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत उत्तर पूर्वी गदड़ा के ग्राम गदड़ा में बी. एम. सी. क्लब के घर से पुराने पंचायत भवन तक लगभग 800 फीट लम्बी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

 

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों को अब कीचड़, गड्ढों और धूल भरी सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य पूरे विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास करना है ताकि हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। इस अवसर पर विश्वजीत भगत, बिरजू पत्रों, कृष्णा दास, विकास स्वर्णकार, राकेश सिंह, विवेक गुप्ता, सुनील सिंह, गोविन्द स्वर्णकर, मनोज दास, इंद्रदेव, मनीष पाण्डेय, भूषण स्वर्णकार सहित वरिष्ठ नागरिक संघ गदड़ा के विजय आर्य, दूधनाथ मौर्य, जगदीश प्रसाद, सुरेश पंडित, हरिनारायण सिंह और धरनी महतो उपस्थित रहे।

 

विधायक ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए आगे भी क्षेत्र में ऐसे विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें