छतरपुर में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में जुटे बन्ना गुप्ता

SHARE:

Jamshedpur : पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को छतरपुर जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे गुप्ता ने संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक से पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि छतरपुर में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मज़बूती देने के लिए व्यापक संवाद कार्यक्रम, बैठकें और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रणनीतियों को स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा ताकि संगठन की पकड़ आम जनमानस के बीच मजबूत हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों में मजबूती से उभरेंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देंगे।

 

इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक (महाराजपुर) नीरज दीक्षित, पूर्व विधायक (राजनगर) नाती राजा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (खजुराहो) श्रीमती कविता सिंह, दीप्ति पाण्डेय, अशोक मिश्रा, लखन लाल पटेल, आबिद सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के लोकेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, भुवन विक्रम सिंह और आदित्य सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें