वीर शहीद बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर।
बिरसा सेवा दल एवं बिरसा सेवा दल स्वलम्भी सहकारिता समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिरसानगर साप्ताहिक बाजार परिसर में वीर शहीद बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय समाज के उत्थान हेतु उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके विचारों, आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए लड़े गए संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक क्रांतिकारी सामाजिक नेता भी थे, जिन्होंने जनजातीय समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया।

सभा में स्थानीय लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर प्रेरणा ग्रहण की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आनेवाली पीढ़ियों को शहीद बिरसा मुंडा के विचारों और बलिदान से जोड़ना तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से चंचल लकड़ा, गोपाल लोहार, कृष्णा कर्मकार, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, संतोष संडिल, जय सिंह मुंडा, राजू कर्मकार, गणेश कर्मकार, दशरथ मुंडा, सूरा विरुली एवं सुनील दास उपस्थित रहे।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें