राजेंद्र मध्य विद्यालय को मिला चार नए कक्षों का तोहफा, विधायक संजीव सरदार ने किया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र को एक नई उपलब्धि मिली है। मंगलवार को बागबेड़ा स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार ने किया। यह परियोजना झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के तहत स्वीकृत की गई है।

 

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा,

विद्यालय में नए भवन का निर्माण केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि भविष्य की नींव है। जब छात्रों को बेहतर वातावरण मिलेगा, तभी शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार का मकसद हर गांव और हर मोहल्ले तक विकास पहुँचाना है, और यह शिलान्यास उसी संकल्प का हिस्सा है।

 

हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच, यही असली विकास है।” — विधायक संजीव सरदार

अपने संबोधन में विधायक ने यह आश्वासन भी दिया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह दोहराया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं।

 

इस मौके पर जगत मरांडी, बहादुर किस्कु, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, द्रौपदी मुंडा, सुनील गुप्ता सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक “बड़ी सौगात” करार दिया और विधायक का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.