पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की संगठन सृजन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के दिए गए दिशा-निर्देश
प्रखंड स्तर पर नुक्कड़ सभा, गेट मीटिंग और कमिटी गठन का दिया गया निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 8 जून 2025 –
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठन सृजन बैठक का आयोजन बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में किया गया। यह बैठक जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में अग्रणी संगठन विभागों के चेयरमैन/अध्यक्षों के साथ आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने संगठन सृजन अभियान को तेज़ी देने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देशित किया कि –



सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करें।

प्रत्येक अग्रणी संगठन विभाग दो-दो नुक्कड़ सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करें।

जनसमस्याओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों को मांग पत्र सौंपें।

मजदूरों के बीच जाकर गेट मीटिंग आयोजित की जाए।

संगठन विस्तार हेतु नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जाए।

12 जून तक समयबद्ध रूप से प्रखंड एवं मण्डल कमिटी का गठन कर उसकी सूची जिला कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाए।


बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

अरविंद साहू (सेवादल मुख्य संगठक)

रीता शर्मा (महिला सेवादल संगठक)

नलिनी सिन्हा (महिला कांग्रेस अध्यक्ष)

लखिंदर करूवा (अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन)

पवन कुमार बबलू (पंचायतीराज विभाग चेयरमैन)

दिबेश राज (ओबीसी विभाग चेयरमैन)

सुरेन्द्र शर्मा (जमशेदपुर नगर प्रतिनिधि)

कमलेश कुमार (आरटीआई विभाग चेयरमैन)

राजकुमार वर्मा (सोशल मीडिया विभाग चेयरमैन)

राकेश साहू (युवा कांग्रेस प्रतिनिधि)

निखिल कुमार (एनएसयूआई प्रतिनिधि)


समन्वयक के रूप में शामिल रहे:

अवधेश सिंह (युवा कांग्रेस)

रजनीश सिंह (एनएसयूआई)

सीताराम चौधरी (महिला कांग्रेस)

अरुण कुमार सिंह (किसान विभाग)

शफी अहमद खान (अल्पसंख्यक विभाग)

रंजीत राम (अनुसूचित जाति विभाग)


बैठक का सफल संचालन संजय सिंह आज़ाद (उपाध्यक्ष) एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

इस बैठक के माध्यम से संगठन सृजन के लिए ठोस रणनीति तय की गई, जिसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जमीनी पकड़ को और अधिक मज़बूत करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें