लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन ने “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” के तहत वितरित किए 50 पौधे, जुबली पार्क में पर्यावरण चेतना का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर,
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन (जिला 322A, रीजन-1) ने “लायंस एनवायरनमेंट वीक” (5 जून – 10 जून 2025) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था।

???? स्थान: रेड क्रॉस भवन के पास, जुबली पार्क
???? समय: सुबह 6:00 बजे



कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भ्रमण पर निकले लोगों के बीच 50 पौधों के वितरण से हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता दिखाते हुए पौधे प्राप्त किए।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सीमा बाजपेयी और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन बिप्लब मलिक द्वारा निर्देशित जिला-व्यापी गतिविधियों के अंतर्गत किया गया।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लायंस सदस्यों में शामिल थे:

गाइडिंग लायन पीएमजीएफ अशोक खंडेलवाल

अध्यक्ष लायन पवन कुमार अग्रहरि

सचिव लायन पीयूष जैन

लायन अमित साहू

लायन शंकर अग्रहरि

लायन यश अग्रहरि

लायन राज कुमारी

लायन प्रदीप शॉ

लायन हिमांशु

लायन शिवांशु

लायन राजा सिंह

लायन रविन्द्र

लायन महिंदर


लायंस क्लब ने अपने सेवा संकल्प “We Serve” को एक बार फिर सार्थक रूप देते हुए पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया। यह आयोजन जिले में चल रहे पौधारोपण, पौधा दान व पर्यावरण जागरूकता अभियान की कड़ी का हिस्सा रहा, जिसे स्थानीय जनसमुदाय ने खूब सराहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें